CG NEWS: एसआईआर का डिजिटलाइजेशन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण, न.पं अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने जताया आभार

0
90
CG NEWS:
CG NEWS:

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- नगर पंचायत फरसगांव में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर का डिजिटलाइजेशन कार्य शत प्रतिशत पूर्ण, फरसगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने बूथ लेवल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत कर्मचारीयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों व मतदाताओं का जताया आभार।

CG NEWS: भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर )प्रक्रिया अंतर्गत मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने हेतु 11 दिसंबर 2025 तक समय वृद्धि की है.नगर पंचायत फरसगांव में मतदाताओं की लोकतंत्र के प्रति जागरूकता, एसआईआर प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विशेष रुचि, बूथ लेवल अधिकारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों द्वारा डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क कर समर्पित भाव से कार्य करने के परिणाम स्वरूप नगर पंचायत फरसगांव में 04 दिसंबर गुरुवार को ही कुल 4853 मतदाताओं का शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य पूर्ण हुआ .यह सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जागरूकता का श्रेष्ठ उदाहरण है मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण
एसआईआर के डिजिटलाइजेशन कार्य को शत पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, बीएलओ , बीएलए , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत फरसगांव के अधिकारी कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here