CG NEWS : राजनांदगांव/बसंतपुर: थाना बसंतपुर पुलिस ने एक अभियान के तहत गुम हुए 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए है।
CG NEWS : थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस ने सभी मोबाइल प्रार्थियों को सुपुर्द किए। इस दौरान थाना स्टाफ उपस्थित रहा। प्रार्थियों ने मोबाइल मिलने पर जिला पुलिस एवं थाना बसंतपुर की कार्यवाही की सराहना की।
CG NEWS : पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गुम मोबाइल मिलने पर उनका उपयोग न करें और नजदीकी थाना में जमा कराएं। थाना बसंतपुर पुलिस आगे भी ऐसे अभियान जारी रखेगी। इस अभियान में निरीक्षक एमन साहू के साथ सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति और आरक्षक भुनेश्वर जायसी की भूमिका सराहनीय रही।











