Airports Check-In System Crashes : फ्लाइट्स में देरी, कई कैंसल! भारत के कई एयरपोर्ट्स पर तकनीकी गड़बड़ी से हड़कंप

नई दिल्ली : मंगलवार शाम देशभर के कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक चेक-इन सिस्टम तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। सिस्टम के क्रैश होने से कई फ्लाइट्स देर से चलीं, जबकि कुछ उड़ानों को कैंसल भी करना पड़ा। इससे एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों परेशान होते रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइनों की तकनीकी टीमों ने मिलकर समस्या को दुरुस्त कर लिया और स्थिति को फिर से सामान्य बनाया।

थर्ड-पार्टी सिस्टम की खराबी से रुकी प्रक्रिया
एयर इंडिया ने जानकारी दी कि खराबी सीधे उनके सिस्टम में नहीं, बल्कि थर्ड-पार्टी द्वारा ऑपरेट किए जाने वाले टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में आई थी, जिस पर कई एयरलाइंस निर्भर रहती हैं। इस कारण चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने की प्रक्रिया अचानक धीमी पड़ गई।एयर इंडिया ने यात्रियों को सूचित किया कि उनकी टीमें लगातार ऑन-ग्राउंड सहायता उपलब्ध करा रही हैं, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

Read More : M.P News : कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते की पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप, रतलाम SP को शिकायत

सोशल मीडिया पर एयरलाइन ने दी स्थिति की अपडेट
शाम करीब 9:49 बजे एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पहला अपडेट जारी कर बताया कि चेक-इन सेवाएं अस्थाई रूप से प्रभावित हुई हैं। इसके कारण न केवल एयर इंडिया, बल्कि कई अन्य एयरलाइंस की उड़ानें भी तय समय से लेट हो रही थीं।एक घंटे बाद रात 10:49 बजे एयरलाइन ने दूसरी अपडेट दी, जिसमें कहा गया कि —“थर्ड-पार्टी सिस्टम की खराबी पूरी तरह ठीक कर दी गई है और सभी प्रक्रियाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।”

Read More : C.G Politics : भाजपा ने जितेन्द्र वर्मा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राजनांदगांव जिला प्रभारी

कई एयरपोर्ट्स पर लगा लंबा इंतजार
तकनीकी गड़बड़ी के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई सहित कई बड़े शहरों के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को चेक-इन काउंटर पर ही घंटों इंतजार करना पड़ा।हालांकि देर रात तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई और सभी उड़ानों का संचालन शेड्यूल के अनुसार होने लगा।

यात्रियों से की गई यह अपील
एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन चेक करें और अतिरिक्त समय लेकर पहुंचें, ताकि किसी भी संभावित देरी से बचा जा सके।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories