MP Khargone News : अवैध खनन रोकने गए वनकर्मियों पर जानलेवा हमला…

Parivesh

खरगोन, मध्यप्रदेश। MP Khargone News : कसरावद वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर देर रात हिंसक हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्र झिरनिया पंचायत के सजाड़ जंगल में अवैध उत्खनन कर रही एक JCB मशीन को जब्त कर लौट रही टीम पर करीब 15-20 लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने JCB छुड़ाकर भागने में सफलता पाई।

MP Khargone News : इस घटना में परिक्षेत्र सहायक ओंकार सिंह डावर, बिट प्रभारी विपिन चौहान और दो सुरक्षा श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल खरगोन लाया गया है। घटना देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

वन विभाग ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस को दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह घटना अवैध खनन माफियाओं की हिम्मत और वन विभाग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *