Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : शाजापुर में मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,...

M.P News : शाजापुर में मंदिर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹4.20 लाख का माल बरामद

शाजापुर: जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के जावदी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए चांदी के आभूषण, दान पेटी की नकदी, मोटरसाइकिल और धारदार हथियार सहित कुल ₹4.20 लाख से अधिक का मसरूका बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 जनवरी 2026 की रात मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चांदी के आभूषण और दान पेटी की रकम चोरी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा साइबर सेल की तकनीकी सहायता के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

 वाहन चेकिंग में हाथ लगी सफलता

8 फरवरी 2026 को सारंगपुर रोड स्थित कुम्हारिया गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक तेज गति से मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उनका पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने मंदिर चोरी की वारदात कबूल कर ली।

Read More : भोपाल : कमला नेहरू स्कूल में PM मोदी की ‘परीक्षा पर चर्चा’ का लाइव प्रसारण, कमिश्नर शिल्पा गुप्ता ने छात्रों संग सुना प्रधानमंत्री का संदेश

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेंद्र सिंह देवड़ा, जितेंद्र उर्फ तांतिया चौहान और प्रशांत उर्फ गब्बर परिहार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आगर-मालवा, शाजापुर और देवास जिलों के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 अन्य वारदातों से भी जुड़ाव की जांच

पुलिस अब आरोपियों से अन्य मंदिर और चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here