Wednesday, September 16, 2026
Home Chhattisgarh Paddy Procurement Centre : धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने...

Paddy Procurement Centre : धान खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे प्रभारी मंत्री, किसानों में उत्साह

Paddy Procurement Centre : राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्य शासन के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम बिरकोनी पहुँचे, जहाँ उन्होंने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने खरीद केंद्र में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

Paddy Procurement Centre : निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की तौल प्रक्रिया, नमी परीक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं का अपने समक्ष परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी की हर प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुगम रहे।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक एतराम साहू, कलेक्टर विनय लंगेह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here