CG News : नेशनल हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन महंगा पड़ गया, सोनहत BMO पर FIR दर्ज

CG News : बैकुंठपुर। नेशनल हाईवे पर बीच सड़क में कार रोककर केक काटने और आतिशबाजी करने का शौक एक डॉक्टर पर भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सोनहत BMO डॉ. अनित बखला और उनका साथी कार की बोनट पर केक काटते और पटाखे फोड़ते नजर आए। मामले को गंभीरता से लेते हुए बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

CG News : जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के ग्राम आनी निवासी डॉ. अनित बखला 28 नवंबर की रात अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने निकले थे। बैकुंठपुर के पास रामपुर तिराहा स्थित नेशनल हाईवे पर इन्होंने कार (सीजी 16 सीआर 0016) रोककर उत्सव शुरू कर दिया। बोनट पर केक रखा गया और सड़क के बीच ही आतिशबाजी की गई, जिससे यातायात बाधित होने की स्थिति बन गई।

CG News : हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क पर किसी भी तरह का सार्वजनिक अवरोध और आतिशबाजी कानूनन अपराध है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं भी देखी गईं। अब पुलिस ने BMO और उनके साथी पर BNS की धारा 285, 288, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122, 177 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर आगे कार्रवाई की बात कही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories