Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

Barwani News : बड़वानी में नहर फूटी, किसानों की बढ़ी परेशानी खेतों के बजाय रास्तों पर बह रहा पानी, मरम्मत की मांग, देखें वीडियो

Barwani News : बड़वानी : बड़वानी जिले के ग्राम तलून में एक नहर के फूट जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। नहर का पानी खेतों तक पहुंचने के बजाय रास्तों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर पानी भरने से मोटरसाइकिल निकालना भी मुश्किल हो गया है, जबकि बड़े वाहनों का आना लगभग असंभव है। इससे किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में बाधा आ रही है। किसान रवि जाट ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से नहरों का निर्माण किया गया था। हालांकि, निम्न गुणवत्ता के कारण कई स्थानों पर नहरें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

 

 

Barwani News : नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में नहरों में झाड़ियां और कचरा जमा हो गया है, जिससे पानी खेतों तक ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों के अनुसार, आधे किसानों को ही पानी मिल पा रहा है, जबकि बाकी आधे किसान पानी की कमी से अपनी फसलें बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिन हिस्सों में पानी पहुंचता है, वहां नहर टूटने के कारण पानी रास्तों पर फैल रहा है, जिससे खेतों के रास्ते दलदल में बदल गए हैं। रवि जाट ने यह भी बताया कि इस समय कुछ किसानों के केले की कटाई चल रही है।

 

 

Barwani News : लेकिन रास्तों की खराब स्थिति के कारण व्यापारी गांव आने से मना कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी गाड़ियों के फंसने का डर है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने में दिक्कत आ रही है। किसानों का कहना है कि पहले उन्हें बारिश से फसलों का नुकसान झेलना पड़ा, फिर उपज के भाव 2 से 3 रुपये प्रति किलो तक गिर गए, और अब नहर फूटने से सिंचाई और परिवहन दोनों बाधित हो गए हैं।

 

 

Barwani News : ग्रामीणों ने अधिकारियों को कई बार समस्या की जानकारी दी है और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर को बंद करने के बजाय उसकी तत्काल मरम्मत की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने, रास्तों पर बह रहे पानी को रोकने और खेतों तक जाने वाले मार्गों पर मुरम डालकर उन्हें सुधारने की अपील की है, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सके। किसानों ने बोनी के इस महत्वपूर्ण समय में अपनी फसलें बचाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories