Indore News : इंदौर में आबकारी फर्जी चालान घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने 70 करोड़ की 28 संपत्तियां अटैच

Sanjay Sahu

Indore News : इंदौर: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े आबकारी फर्जी चालान घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान ईडी ने कुल 70 करोड़ रुपए की 28 संपत्तियों को अटैच किया है। ये संपत्तियां विभिन्न शराब ठेकेदारों की बताई जा रही हैं, जिनका इंदौर, मंदसौर और खरगोन में पता चला है।

Indore News : यह घोटाला ट्रेजरी चालानों में जालसाजी और हेरफेर कर अंजाम दिया गया था। राजस्व में भारी नुकसान पहुंचाने वाले इस मामले की जांच ईडी ने इंदौर के रावजी बाजार थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। जांच एजेंसी ने पाया कि फर्जी चालानों के माध्यम से करोड़ों की गड़बड़ी की गई। ईडी की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *