IIM रायपुर में 60वें GP-IG सम्मेलन का तीसरा दिन, कॉन्फ्रेंस में PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहन चर्चा

रायपुर: नवा रायपुर स्थित आईआईएम (IIM Raipur) में आयोजित हो रहे 60वें अखिल भारतीय GP-IG सम्मेलन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीते शुक्रवार को सम्मेलन में शामिल हुए और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सुरक्षा प्रशासकों और डेलीगेट्स के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग के आधुनिक तरीकों पर गहन चर्चा होगी।

पीएम मोदी ने किया योग और फोटो सेशन
तीसरे दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह 6:00 से 6:30 बजे तक योगाभ्यास के साथ की। इसके बाद 8:30 बजे सभी अधिकारियों के साथ फोटो सेशन हुआ। करीब 9:00 बजे ब्रेकफास्ट पर चर्चा के दौरान अधिकारी सुरक्षा चुनौतियों और नीतिगत मामलों पर विचार-विमर्श कर रहे थे।

Read More : आज उज्जैन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी, सामूहिक शादी में 22 जोड़े भी लेंगे फेरे, पहुंचेंगे 25000 से ज्यादा मेहमान

बैठकों में चर्चा का केंद्र – एआई और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियां
पहले सत्र में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर विचार विमर्श हुआ। दूसरे सत्र में देश के जियो-पॉलिटिकल चैलेंजेस और विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ रणनीतियों पर चर्चा की गई। दोपहर 12:00 बजे टी ब्रेक के बाद R&AW अधिकारियों ने बदलते सुरक्षा परिदृश्य और बाहरी खतरों पर प्रस्तुति दी।

पुरस्कार और सम्मान समारोह
बैठकों के बाद प्रधानमंत्री ने डेलीगेट्स, अवार्डीस और इनवाइटीज़ से मुलाकात की। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल प्रदान किया गया। दोपहर 3:00 बजे अर्बन पुलिसिंग में तीन शहरों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पीएम मोदी ने संबोधन देते हुए पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

Read More : National Herald Case : नेशनल हेराल्ड केस में बड़ा कदम! EOW ने राहुल- सोनिया को बनाया आरोपी

सम्मेलन का उद्देश्य और महत्व
यह वार्षिक सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करता है। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटना और पेशेवर प्रथाओं का आदान-प्रदान शामिल है।

2014 से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा आयोजन
वर्ष 2014 से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित हो रहा है, जैसे गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर। इस सम्मेलन का स्वरूप लगातार आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों और तकनीकी नवाचारों को ध्यान में रखते हुए सुधारा गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

IPS P. Sundarraj ने NIA में संभाला IG का पदभार, कहा- राह नई पर सेवा का संकल्प वही

IPS P. Sundarraj: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ और...

Related Articles

Popular Categories