Mp News : भोपाल :भोपाल में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसे 2023 में प्रेम संबंध के बहाने दबाव डालकर धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया। युवक के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर में एक धार्मिक जमात में भेजकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया।
Mp News : पीड़ित ने यह भी दावा किया कि इस दौरान उसे ऐसे भोजन भी कराए गए जो उसके धार्मिक विश्वासों के विरुद्ध थे। युवक ने आरोप लगाया कि यह घटना जहांगीराबाद क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की साज़िश के तहत हुई।
Mp News : पीड़ित ने मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मामला आरोपों पर आधारित है और इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।











