Rewa News : शादी समारोह में जेबकतरों का आतंक, महिला की मंगलसूत्र लेकर फरार….

Parivesh
Jabalpur News

Rewa News : रीवा। हरिओम मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में जेबकतरों ने ऐसा आतंक मचाया कि लड़की पक्ष के लोगों की खुशी पलभर में दहशत में बदल गई। जबलपुर से रीवा आए साहू परिवार के सदस्यों की जेबकतरों ने ब्लेड मारकर जेब काट दी और मोबाइल फोन व नकद रकम लेकर चंपत हो गए। इतना ही नहीं— महिलाओं के विश्राम कक्ष में घुसकर लड़की पक्ष की एक महिला का गहना (मनचली/चूड़ी) भी उतारकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

Rewa News :  परिजनों के मुताबिक, शादी के बीच अचानक कुछ संदिग्ध युवक भीड़ में घुले-मिले दिखे। थोड़ी देर बाद लोगों ने महसूस किया कि उनकी जेबें ब्लेड से कटी हुई हैं और रुपए–मोबाइल गायब हैं। इसी बीच महिला की मनचली (गहना) चोरी होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

read more : Jabalpur News : देवी-देवताओं का अपमान करने वाली किताबों पर FIR, सम्मेलन में मचा बवाल….

घटना का पता चलते ही जबलपुर व अमरपाटन क्षेत्र से आए पीड़ित सीधे बिछिया थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पीड़ितों ने एक संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें आरोपी मैरिज गार्डन से बाहर निकलता दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिछिया पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। शादी समारोह में हुई इस वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *