CG Sir Update : रायपुर में SIR डिजिटाइजेशन अटका, 17 लाख से ज्यादा मतदाताओं का डाटा अब तक पेंडिंग…

Parivesh
CG Sir Update

CG Sir Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया का सबसे अहम चरण—गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन—रायपुर जिले में बेहद धीमी गति से चल रहा है। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी 17 लाख से अधिक मतदाताओं का डाटा सिस्टम में चढ़ नहीं पाया है।

CG Sir Update : जिले में कुल 18,92,523 पात्र मतदाता हैं। इनमें से 16,08,644 लोगों तक गणना प्रपत्र तो पहुंच गए, लेकिन अब तक मात्र 2.16 लाख प्रपत्रों का ही डिजिटाइजेशन हो सका है—जो कि लक्ष्य का केवल 14% है। इस सुस्त रफ्तार ने निर्वाचन विभाग को चिंता में डाल दिया है।

READ MORE : Gwalior Encounter : तड़के शॉर्ट एनकाउंटर, 10 हजार का इनामी कपिल यादव गिरफ्तार…

इसी स्थिति का जायज़ा लेने सोमवार को संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर महादेव कावरे ने रायपुर ग्रामीण व रायपुर उत्तर विधानसभा में निरीक्षण किया। उन्होंने जोन-9 और जोन-3 में डिजिटाइजेशन कक्षों का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर, तहसीलदार और कई संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। कावरे ने डिजिटाइजेशन की गति देखकर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए—

  • मौजूदा स्टाफ के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों की तत्काल तैनाती की जाए।

  • डिजिटाइजेशन कक्ष में शिफ्ट सिस्टम लागू कर रात्रिकालीन कार्य भी शुरू किया जाए।

  • निर्धारित एक माह की समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए हर दिन की प्रगति की मॉनिटरिंग की जाए।

निर्वाचन विभाग ने चेताया है कि रफ्तार नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी समय-सीमा प्रभावित हो सकती है, जिससे आगे की चुनावी प्रक्रियाओं पर भी असर पड़ेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *