Monday, May 11, 2026
32 C
Raipur

Breaking News : डांस, मेहंदी, जश्न… और अचानक ब्रेक! क्यों टल गई स्मृति मंधाना–पलाश मुछाल की शादी?

सांगली : भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी अंतिम समय पर टल गई है। यह हाई-प्रोफाइल सेरेमनी महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित होने वाली थी, लेकिन शादी से ठीक कुछ घंटे पहले ही स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण पूरे आयोजन को स्थगित करना पड़ा। इस खबर की पुष्टि खुद स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने की।

मेहंदी और संगीत सेरेमनी हो चुकी थी पूरी
मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सांगली के समडोली रोड स्थित मंधाना फार्महाउस में मेहंदी और संगीत का भव्य आयोजन किया गया था। पूरे कार्यक्रम में परिवार, क्रिकेट जगत के साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त मौजूद थे। माहौल पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ था।

Read More : IND vs SA : दूसरे दिन का खेल समाप्त, 489 पर साउथ अफ्रीका ऑलआउट, भारत का स्कोर 9/0

लेकिन रविवार दोपहर, ठीक शादी की रस्मों की शुरुआत से पहले, स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन समारोह को आगे बढ़ा दिया गया है।

संगीत में स्मृति ने पलाश के लिए किया स्पेशल डांस
प्री-वेडिंग फंक्शन्स के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक क्लिप में स्मृति मंधाना, पलाश मुछाल के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस करती दिख रही हैं। स्मृति का यह अंदाज देखकर परिवार और मेहमानों के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

दोनों परिवार और क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे सांगली
शादी के लिए सांगली में बेहद खूबसूरत वेडिंग वेन्यू तैयार किया गया था, जिसकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। टीम इंडिया की कई महिला क्रिकेटर्स भी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।

इस शादी के लिए फैंस की उत्सुकता भी चरम पर थी, क्योंकि स्मृति मंधाना देश की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं और पलाश मुछाल एक युवा, टैलेंटेड संगीतकार के रूप में जाने जाते हैं।

Read More : Viral : 37 साल बाद फिर मिले बिछड़े भाई! SIR फॉर्म ने बदल दी परिवार की किस्मत

2019 में हुई मुलाकात, 2024 में रिश्ते का खुलासा
स्मृति और पलाश की मुलाकात 2019 में मुंबई में एक दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पांच साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा और सिर्फ करीबी लोग ही इस बारे में जानते थे।

2024 में दोनों ने ऑफिशियली अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा थी।हालांकि अब स्मृति के पिता की सेहत को ध्यान में रखते हुए शादी को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories