teerth yatra : रामेश्वरम–मदुरई तीर्थ यात्रा: सीधी से भक्तों का दल रवाना, सांसद ने किया शुभारंभ

0
80

teerth yatra : सीधी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सीधी जिले के बुजुर्ग श्रद्धालुओं की बहुप्रतीक्षित तीर्थ यात्रा रविवार सुबह शुरू हुई। कलेक्ट्रेट परिसर से सुबह 10 बजे चार बसों में कुल 192 श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक रवाना किए गए। यात्रा को सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपर कलेक्टर बी.पी. पांडे ने बताया कि यात्रा के लिए जिले से 179 पात्र नागरिक चयनित किए गए हैं, जबकि 13 श्रद्धालु वेटिंग लिस्ट में हैं। सभी यात्रियों को रामेश्वरम–मदुरई तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। शासन द्वारा यात्रा हेतु रीवा बोर्डिंग स्टेशन तय किया गया है, जहाँ से विशेष ट्रेन तीर्थयात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी।

Read More : Viarl : 37 साल बाद फिर मिले बिछड़े भाई! SIR फॉर्म ने बदल दी परिवार की किस्मत

teerth yatra : प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, पानी, स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा, तथा एक सहायक दल की संपूर्ण व्यवस्था की है। बसों में प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में उत्साह और आध्यात्मिक उमंग का माहौल दिखाई दिया।

यात्रा को रवाना करते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा, “जैसे श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता की सेवा कर कर्तव्य निभाया था, वैसे ही आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्य सरकार हमारे बुजुर्गों के सम्मान और सेवा का कार्य कर रही है। यह योजना संवेदना और कृतज्ञता का प्रतीक है।”

teerth yatra : प्रशासनिक अधिकारियों और परिजनों की शुभकामनाओं के साथ बसें रीवा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गईं। सभी श्रद्धालु 6 दिवसीय पवित्र यात्रा के बाद वापस लौटेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here