Shajapur News : दो साल पुरानी चोरी की लाइसेंसी बंदूक बरामद, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार…

0
75
Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर, मध्य प्रदेश। कालापीपल पुलिस ने दो साल पहले हुई बैंक चोरी का पर्दाफाश करते हुए चोरी गई लाइसेंसी 12 बोर बंदूक बरामद की है। इस मामले में नसीम खां और नदीम खां को गिरफ्तार किया गया है, जो कई गंभीर अपराधों में पहले से ही आदतन अपराधी रहे हैं।

Shajapur News : कहां और कैसे हुई कार्रवाई:
शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कालापीपल मनोहर सिंह जगेत ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने बैंक चोरी और अन्य अज्ञात मामलों की गहन जांच करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी हनीफ खां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हनीफ ने अपने साथियों नसीम खां और मुजाईद खां के साथ मिलकर चोरी की योजना और अंजाम देने की बात कबूल की।

READ MORE : MP Air Pollution : भोपाल में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण : AQI लगातार 300 के पार, दिल–दिमाग पर बढ़ रहा सर्द हवा का जहरीला खतरा…

चोरी का पूरा मामला:
फरियादी हरपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा खरदोन कलां का ताला तोड़कर दो नाल 12 बोर बंदूक चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आरोपी नदीम खां को पकड़कर चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक बरामद की। नसीम खां जो हत्या के मामले में केंद्रीय जेल भोपाल में बंद था, उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।

आदतन अपराधियों की पहचान:
नसीम खां और नदीम खां अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में पहले से ही शामिल रहे हैं।

पुलिस टीम की मुख्य भूमिका:
उप निरीक्षक रवि भंडारी, सउनि अमित नागर, प्र0आर विशाल पटेल, प्रआर आनंद शर्मा, प्रआर शिवराज पटेल, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव, आरक्षक सतीश, आर सुमित पटेल, आर अर्जुन, आर आशीष और आर शैलेंद्र ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here