Junior Trump : ‘अतिथि देवो भव’ : डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अनंत-राधिका संग की गणपति आराधना, भारतीय संस्कृति से हुए रूबरू

0
255

Junior Trump : नई दिल्ली/जामनगर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ भारत में NRI बिजनसमैन राजू मंटेना की बेटी की शादी में शामिल होने आए। इस अवसर पर वह जामनगर में अंबानी फैमिली के भी खास मेहमान बने और स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया।

ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड ने अनंत और राधिका अंबानी के साथ जामनगर में भगवान गणेश की पूजा की। मंदिर में उन्हें भक्ति भाव में माथा टेके हुए देखा गया। इस दौरान बेटिना ने भी पूरे श्रद्धा भाव के साथ मूर्ति के सामने माथा टेका। फुटेज में अनंत और राधिका अंबानी भी पूजा में शामिल नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

Junior Trump : भव्य आयोजन में ट्रंप जूनियर ने सफेद शर्ट-पैंट और क्रीम कोट पहन रखा था, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड लाल ड्रेस में थीं। अनंत अंबानी ने काले रंग की शर्ट-पैंट और राधिका मर्चेंट पीच कलर के सूट में पूजा में शामिल हुईं।

इस दौरान ट्रंप जूनियर ने जामनगर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर वंतारा का भी दौरा किया। उन्हें केंद्र के संरक्षण में चल रहे संरक्षण कार्यों के बारे में जानकारी लेते देखा गया।

Junior Trump : इसके अलावा ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड ने ताजमहल का दौरा भी किया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने स्मारक में लगभग एक घंटा बिताया और गाइड से ताजमहल के वास्तुकला और इतिहास के बारे में कई सवाल पूछे। यह उनकी दूसरी भारत यात्रा थी, पहले वह 2020 में अपने पिता के साथ आगरा आए थे।

भक्ति और पर्यटन के अलावा उनका दौरा सांस्कृतिक अनुभव से भी भरपूर रहा। वायरल वीडियो में ट्रंप जूनियर और अंबानी परिवार गरबा खेलते भी दिखाई दे रहे हैं, जो भारत की पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी रुचि को दर्शाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here