SIR List : मतदाता सूची SIR पर बिलासपुर विधानसभा में बैठक, BLA-1 अजीत सिंह भोगल ने किया मार्गदर्शन

SIR List : गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल के निर्देशन में बिलासपुर विधानसभा के BLA-1 अजीत सिंह भोगल ने वार्ड क्रमांक 29 तार बहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में वार्ड प्रभारी, BLA-2 और बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

अजीत सिंह भोगल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर घर-घर जाकर निवासरत मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराएं और उन्हें भरने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूट न सके।
SIR List
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि, मृत मतदाता, या क्षेत्र छोड़ चुके नागरिकों की जानकारी भी समय पर BLO को उपलब्ध कराएं, जिससे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का पूर्ण सत्यापन किया जा सके।

बैठक के बाद भोगल ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में जाकर स्थानीय मतदाताओं से भी संपर्क किया और उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान पार्टी द्वारा नियुक्त अधिकृत BLA-2 कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र (ऑथराइज्ड कार्ड) भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मधुसूदन राव, राजेश रजक, संध्या चौधरी, अनुराधा रामटेक, संजय चौहान, कैलाश रजक, अभिषेक राज, रीना कोरी, आशा राजा, शीला धीर, तेजराम रात्रि और श्याम राव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories