CG NEWS : जंगल के पास लावारिस मिला नवजात शिशु, झोले में छोड़कर भाग निकला अज्ञात शख्स….

0
110
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में शुक्रवार सुबह वन विभाग डिपो के पास एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। टहलने निकले लोगों को शिशु की रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों ने शिशु की स्थिति स्वस्थ और स्थिर बताई है।

CG NEWS : स्थानीय लोगों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को झोले में डालकर सड़क किनारे छोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। नन्हीं जान को अब मेडिकल टीम की विशेष निगरानी में रखा गया है।

READ MORE : Hidma Encounter Update : नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत पर बड़ा विवाद, कमेटी ने बताया फर्जी मुठभेड़, 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस का ऐलान…

सूचना मिलने के बाद कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बच्चे को छोड़ने वाले की पहचान करने और इस घटना के पीछे की सच्चाई पता लगाने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here