CG Dhan Kharidi : माकड़ी धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था का आलम : किसानों में गुस्सा उबाल पर, कांग्रेस ने कहा, अब और नहीं…कल से खरीदी नहीं शुरू हुई तो होगा चक्का जाम

CG Dhan Kharidi : माकड़ी | माकड़ी में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। 15 दिसंबर से खरीदी शुरू होने का दावा—लेकिन हकीकत यह कि किसानों के टोकन तक नहीं काटे जा रहे। मजबूर किसान रोज केंद्र का चक्कर लगाने को विवश हैं। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौतम साहू और विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आकाश महाजन ने मांकड़ी लैंपस अंतर्गत खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां भारी अव्यवस्था खुलकर सामने आई।

CG Dhan Kharidi : निरीक्षण में यह भी सामने आया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ गई है और किसान लगातार संकट झेल रहे हैं।

READ MORE : CG Biometric Attendance : बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, अब 1 दिसंबर से मंत्रालय में आधार से दर्ज होगी उपस्थिति…

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आकाश महाजन ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा—
“भाजपा सरकार आते ही किसान फिर से दर्द झेलने को मजबूर हो जाते हैं। हालात ऐसे ही रहे तो किसान और युवा कांग्रेस मिलकर चक्का जाम करने को तैयार है।”

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौतम साहू ने बताया कि खरीदी शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र में न तो टोकन की व्यवस्था है, न कोई प्रशासनिक व्यवस्था दिख रही है। कटाई पूरी कर चुके किसान खरीदी केंद्र में रोज़ पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें लौटना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है—
यदि कल से धान खरीदी शुरू नहीं होती, तो किसान उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। साथ ही समिति कर्मचारियों की लंबित चार सूत्रीय मांगों के तत्काल समाधान की भी मांग की गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories