Stock Market Crash : निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट, अमेरिकी जॉब डेटा ने तोड़ा बाजार का दम

Stock Market/मुंबई : वैश्विक और एशियाई शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। निफ्टी 120 अंक टूटकर 26,072 पर और सेंसेक्स 380 अंक टूटकर 85,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में भी 430 अंकों की गिरावट आई।

निवेशकों की संपत्ति में बड़ा नुकसान
शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों की वेल्थ करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 476.41 लाख करोड़ रुपये से गिरकर आज 473 लाख करोड़ रुपये रह गई।

Read More : Business News : भारतीय बाजार सपाट, रुपये में मजबूती और कच्चे तेल में गिरावट से मिला सहारा

Stock Market वहीं बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 22 शेयर गिरावट पर और 8 शेयर मामूली तेजी पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, जोमैटो और ICICI बैंक के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.34% और मारुति के शेयर 0.30% बढ़े।

जानें आज के बाजार के आंकड़े

  • 3,882 शेयरों में से 1,160 शेयर तेजी पर और 2,531 शेयर गिरावट पर
  • 133 शेयरों में लोअर सर्किट, 132 में अपर सर्किट
  • 67 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर और 158 शेयर 52 सप्‍ताह के लो पर

क्या रहा गिरावट का कारण
आज शेयर बाजार गिरने का सबसे बड़ा कारण अमेरिका के जॉब डाटा में बढ़ोतरी है। इससे दिसंबर में फेड रेट कटौती की उम्मीदें कम हो गईं। इसी कारण वैश्विक बाजार में भी गिरावट आई।

Read More : Business Tips : कम खर्च, ज्यादा मुनाफा ऐसे शुरू करें अपना मेडिकल स्टोर बिज़नेस…

  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी: 3% से अधिक गिरा
  • जापान का निक्केई 225: 2% से अधिक गिरा
  • अमेरिका के बाजार: नैस्डैक कंपोजिट 2.15%, एसएंडपी 500 1.56%, डॉव जोन्स 0.84% टूटे

कौनसे शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित
सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में Banko Products, JP Power (5% से अधिक) शामिल हैं। इसके अलावा जेनटेक, गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स, हिटाची, विशाल मेगा मार्ट, बीडीएल और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयरों में 2% से अधिक गिरावट आई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories