Khelo India : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा : पंडित हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय, कचना, रायपुर के क्रीड़ाधिकारी डॉ. राजेश जंघेल को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है।
टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में करेंगे सेवा
डॉ. राजेश जंघेल का चयन बीकानेर (राजस्थान) में दिनांक 25 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया है।
Khelo India : श्री जंघेल इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक (जज) की भूमिका निभा चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुशील शुक्ला, प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा एवं संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।













