CG News : सड़क हादसे में मृतक का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता

VIKASH KHALKHO

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा में 26 सितंबर को हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान और परिजनों का पता नहीं चल पाने पर स्थानीय पुलिसकर्मियों ने स्वयं ही उसका अंतिम संस्कार किया।

पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब किसी रिश्तेदार ने सामने आने से इनकार किया, तो सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

Read More : CG News : सड़क हादसे में मृतक का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता

दोनों जवानों ने 27 सितंबर को कफन और दफन की सभी विधियां पूरी की। उनके इस मानवतापूर्ण कदम की स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से खूब सराहना हो रही है।

Read More : रायपुर में दशहरा 2025 की भव्य तैयारी : 2 अक्टूबर को जलेगा 110 फीट का ‘विशालकाय रावण…

इस घटना ने यह संदेश दिया कि समाज और पुलिस के बीच भरोसा केवल कानून पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता में भी जुड़ा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *