Indore Swimming Teacher Suicide : लिव-इन रिलेशनशिप का खूनी अंत, स्विमिंग टीचर ने 6वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Parivesh
Swimming Teacher Indore Suicide

 Indore Swimming Teacher Suicide : इंदौर | इंदौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राऊ थाना क्षेत्र के पलाश परिसर में रहने वाली 33 वर्षीय स्विमिंग टीचर निकिता कजरिया ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि निकिता पिछले दस साल से असीम राजन नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में थीं और दोनों साथ ही रहते थे। इसी रिश्ते में चल रहे विवाद को लेकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

 Indore Swimming Teacher Suicide : सूत्रों के अनुसार, निकिता ने सबसे पहले गैस सिलेंडर की नली निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन प्रयास सफल न होने पर उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

READ MORE : Gwalior Turtle Smuggling : बाइक सवारों से करोड़ों रुपए कीमत के दुर्लभ कछुए बरामद…

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। निकिता के साथी असीम राजन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या की वजह और विवाद की असल स्थिति का पता लगाया जा सके।

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अब रिश्ते में चल रहे तनाव के हर पहलू की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *