Durg Crime : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार—10–15% मुनाफे का लालच देकर हड़पी रकम

Sanjay Sahu
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग। शेयर ट्रेडिंग में हर महीने 10–15% तक मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। सुपेला थाना पुलिस ने निशा बिज़नेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन चलाने वाले चन्दन राव, देवेंद्र सहारे और विवान सिंघानिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Durg Crime : शिकायतकर्ता अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें, उनकी बहन सोनम वर्मा, रिश्तेदार तुलाराम चंद्राकर, संदीप चंद्राकर और उनके दोस्त अक्षत पाठक को निवेश की स्कीम बताकर फंसाया। जून से अगस्त 2025 के बीच सभी से कुल 35 लाख रुपये निवेश करवाए गए। न मुनाफा मिला, न ही मूलधन वापस किया गया।

Durg Crime : जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चंदन राव के कब्जे से करीब 13 लाख रुपये की कार जब्त की है, जिसे ठगी की रकम से खरीदा गया बताया जा रहा है। पुलिस पहले भी इसी कंपनी के डायरेक्टर सहित कई लोगों को इसी तरह की ठगी के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सुपेला थाना के ही 75 लाख रुपये की ठगी के दूसरे मामले में जेल में बंद है।

Durg Crime : फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों आधारों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने निवेश से पहले सावधानी बरतने और असामान्य मुनाफे का लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *