Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG CSEB Action : सीएसईबी की बड़ी कार्रवाई : चोरी की बिजली...

CG CSEB Action : सीएसईबी की बड़ी कार्रवाई : चोरी की बिजली से सरकारी निर्माण….

CG CSEB Action
CG CSEB Action

CG CSEB Action : कोरिया/बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नवीन आरटीओ कार्यालय के निर्माण में चोरी की बिजली का उपयोग करते हुए काम करने का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर एक ग्रामीण के घर से तार जोड़कर पंप और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे, जबकि उस घर में खुद भी मीटर नहीं लगा था।

CG CSEB Action : सूचना मिलते ही सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता आर.पी. मिश्रा और कनिष्ठ अभियंता केशव चंद्रा की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। जांच में टीम को अवैध रूप से जुड़ा तार मिला, जिसे तुरंत जब्त किया गया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों से ठेकेदार का नंबर लेकर पूछताछ भी की।

READ MORE : Chhattisgarh School Timing : ठंड के चलते बड़ा फैसला : स्कूलों की नई समय-सारिणी जारी…

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मौके से चुपचाप चले गए। चोरी की बिजली का इस्तेमाल सरकारी निर्माण में होने के खुलासे के बाद बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है, जिससे निर्माण एजेंसी और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here