Thursday, April 9, 2026
34.1 C
Raipur

CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेज़, हड़ताल बेअसर, किसानों की भीड़ से गुलजार उपार्जन केंद्र…

CG Dhan Kharidi 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी बाधा के जोर पकड़े हुए है। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल का असर कहीं नहीं दिख रहा है। धान खरीदी शुरू हुए चार दिन ही हुए हैं, लेकिन प्रदेश के उपार्जन केंद्रों में किसानों की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना औसतन दो से ढाई लाख क्विंटल धान की तौल और खरीदी की जा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार खरीदी व्यवस्था काफी सुगम है—न लाइन, न इंतजार, और न किसी तरह की तकनीकी दिक्कत।

CG Dhan Kharidi 2025 : 17 नवंबर को पूरे राज्य में कुल 2,43,831 क्विंटल धान खरीदा गया, जिसमें मोटा धान 1,05,342 क्विंटल, पतला धान 71,603 क्विंटल और सरना धान 66,886 क्विंटल शामिल है। सरकार ने उपार्जन केंद्रों में टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त बारदाना और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के मुताबिक किसान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करें, इसके लिए इस बार खरीदी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी जारी कर दी गई है, जिससे भुगतान में कोई देरी न हो।

READ MORE : Raipur Amanaka Chaupati Shifting : आमानाका ओवरब्रिज के नीचे चौपाटी शिफ्टिंग पर रोक, रेलवे ने 7 दिन में जगह खाली करने का नोटिस किया चस्पा

जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को बेमेतरा जिला धान खरीदी में सबसे आगे रहा, जहां 39,015 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके बाद राजनांदगांव (35,162 क्विंटल) और रायपुर (28,272 क्विंटल) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। धमतरी में 25,227 क्विंटल, बालोद में 19,656 क्विंटल, बलौदाबाजार में 19,419 क्विंटल खरीदी हुई। वहीं कोरबा, बस्तर और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में खरीदी तुलनात्मक रूप से धीमी रही।

प्रदेश के कुल 33 जिलों में सभी 2739 उपार्जन केंद्र सक्रिय हैं। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों से मिल रही रिपोर्ट बताती है कि केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित है। किसानों को न तो धान तौलने में दिक्कत हो रही है और न ही केंद्रों में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसानों ने संतोष जताते हुए कहा कि इस बार खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में ज्यादा पारदर्शी और तेज है।

READ MORE : ACB Raid Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की दबिश, रायपुर-बिलासपुर समेत 20 ठिकानों पर एक साथ छापे….

जैसे-जैसे खरीदी आगे बढ़ रही है, केंद्रों में किसानों की भीड़ भी तेजी से बढ़ रही है। इसके बावजूद धान खरीदी बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से जारी है। सरकार का दावा है कि इस बार खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह किसान-हितैषी और दिक्कत-रहित बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Latest YouTube Shorts

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime  #lawandorder

“दिनदहाड़े कचहरी में गोलियों की गूंज! कोर्ट परिसर बना जंग का मैदान...#crime #lawandorder

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

“Rajpal Yadav पर स्टेज पर कर्ज का तंज! Screen Awards में मजाक बना बवाल...#bollywood #rajpalyadav

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories