Educational Tour : रायपुर : प्राचार्य डॉ.अमिताभ बनर्जी के निर्देशानुसार तथा विज्ञान क्लब के सहयोग से, शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर के जैव प्रौद्योगिकी एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के लगभग 50 छात्र-छात्राओं को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
छात्र-छात्राओं ने पौध ऊतक संवर्धन, मृदा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान से संबंधित उन्नत प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से तकनीकी एवं अनुसंधान संबंधी जानकारी प्राप्त की।
https://www.youtube.com/watch?v=7PUgIwPuLkA
READ MORE : Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक में लिए कई बड़े फैसले….
Educational Tour : भ्रमण में डॉ. साधना जायसवाल, डॉ. साधना भगत, डॉ. प्रीति मेहता एवं डॉ. दीपाली राजवाड़े उपस्थित रहीं। विज्ञान क्लब प्रभारी डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान को सुदृढ़ करते हैं और उन्हें उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान की ओर प्रेरित करते हैं।