Nyota Bhoj : तिल्दा ब्लॉक में उपसरपंच ने बच्चों के लिए आयोजित किया न्योता भोज

VIKASH KHALKHO
Nyota Bhoj

Nyota Bhoj : अजय नेताम/तिल्दा नेवरा : तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थत ग्राम पंचायत बिलाड़ी के नवीन प्राथमिक शाला में बिते सोमवार को एक भव्य न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत के उपसरपंच धनश्याम जागड़े के द्वारा किया गया था।

इस न्योता भोज में ग्राम नवीन प्राथमिक शाला बिलाड़ी के छात्र-छात्राओं को दाल, चांवल, चना आलु की सब्जी के साथ पुड़ी का भोज कराया गया। इस अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अश्वनी शर्मा, संतोष पाटकर,सुनिला कौशले, अंजु वर्मा, मुन्नी यादव, सुनिल बंजारे, भुनेश्वर सुख दास खड़े, खिलावन कौसले, एवं ग्राम वासियों की उपस्थिती थी।

READ MORE : Mojo Mushroom Factory Case : दोबारा बालश्रम! रायपुर में फिर मोजो मशरूम-बिस्किट फैक्ट्री से 109 बच्चों का रेस्क्यू, कब जागेगी सरकार…

Nyota Bhoj : उपसरपंच धनश्याम जागड़े के इस पहल की ग्राम वासियों ने सराहना की और कहा कि यह बच्चों के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उपसरपंच धनश्याम जागड़े को उनके पुत्र के जन्म दिन की शुभकानाएं दी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *