Sukma Naxal Encounter : सुकमा में DRG-नक्सली मुठभेड़: तीन नक्सली मारे जाने की खबर, फायरिंग जारी…

Parivesh
Naxal Encounter

Sukma Naxal Encounter : सुकमा, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज (रविवार सुबह) डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। यह घटना भेज्जी और चिंतागुफा के पहाड़ी जंगल क्षेत्र में हुई।

Sukma Naxal Encounter : प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि, पुलिस या प्रशासन द्वारा अभी तक इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

READ MORE : sukma News : नियद नेल्लानार योजना, पेड़ की छांव में लगा ‘अस्पताल, चिंतलनार-बुरकापाल के ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज व आयुष्मान कार्ड की सुविधा

कैसे शुरू हुई मुठभेड़?

नक्सलियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद, DRG के जवानों ने रविवार तड़के इलाके में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही जवान जंगल में आगे बढ़े, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

READ MORE : sukma News : प्रधानमंत्री आवास योजना : नक्सल प्रभावित इलाकों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ का कमाल

जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। खबर लिखे जाने तक भी मौके पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही मारे गए नक्सलियों की संख्या की पुष्टि हो सकेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *