Bihar elections : बिहार में एनडीए की जीत पर सीएम साय का बयान, कहा—पश्चिम बंगाल में भी जनता बदलाव चाहती है

Bihar elections : रायपुर : बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले कुशासन और जंगलराज की चर्चा रहती थी, लेकिन अब एनडीए की सरकार में सुशासन और विकास दिख रहा है। मुख्यमंत्री साय ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वहां भी जंगलराज जैसी स्थिति है और वहां की जनता इससे मुक्ति चाहती है।

Bihar elections : धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे चुनावी हार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज से धान खरीदी की भव्य शुरुआत हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे अनर्गल बयान दे रहे हैं।

Bihar elections : बस्तर के जगदलपुर दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि इसी शुभ दिन पर धान खरीदी प्रक्रिया की भी व्यापक शुरुआत की जा रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories