Virendra Tomar/रायपुर:रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भारी हंगामा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस वीरेंद्र तोमर को कोर्ट लेकर पहुंची, उसके समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
Virendra Tomar/समर्थकों की इस हरकत से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद वीरेंद्र तोमर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच में जुटी है।











