Crime Branch Indore : इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान से जुड़े तस्कर गिरोह पर शिकंजा

0
99

Crime Branch Indore : इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹5,000 के इनामी फरार आरोपी रेहान खान को गिरफ्तार किया है, जो अवैध मादक पदार्थ “MD” (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हुआ था।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर की गोपनीय सूचना और अन्य तकनीकी विश्लेषणों के आधार पर आरोपी रेहान खान (निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान) की लोकेशन का पता चला। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने तुकोगंज क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Rationalizing : युक्तियुक्तीकरण पीड़ित शिक्षकों का 14 नवंबर को धरना : 24 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Crime Branch Indore : पूछताछ में आरोपी रेहान खान ने खुलासा किया कि वह स्वयं भी नशे के आदी लोगों को यह मादक पदार्थ सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था ताकि अवैध लाभ कमाया जा सके। उसने यह भी बताया कि उसके गृह क्षेत्र प्रतापगढ़ (राजस्थान) में कई लोग इस अवैध तस्करी में शामिल हैं।

यह कार्रवाई उस बड़े मामले की कड़ी है, जिसमें क्राइम ब्रांच ने इससे पहले 255 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो मुख्य आरोपी— नसीब खान और साहिल मंसूरी—को गिरफ्तार किया था। उन्हीं आरोपियों से की गई पूछताछ में रेहान खान सहित अन्य फरार तस्करों के नाम सामने आए थे।

Read More : Agricultural Technology : उन्नत कृषि तकनीक से लाभान्वित हुए किसान : महिको कंपनी ने आलोर में किया खेत प्रदर्शनी का आयोजन

 

Crime Branch Indore : इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी, राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमें शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ लगातार गोपनीय रूप से आसूचना जुटाकर कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी द्वारा अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे कई तस्करों पर ₹10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

 

Share The News
Previous articleBihar Election Result : बिहार में NDA की जबरदस्त वापसी, BJP-JDU की ऐतिहासिक जीत, बोले PM मोदी- सुशासन का फल
Next articleMD drugs trafficking : इंदौर : बुजुर्ग की मौत के मामले में ‘वायरल वीडियो’ से नया मोड़
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here