Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: कलेक्टर ने फ़रसगांव विकासखंड में स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों का...

CG NEWS: कलेक्टर ने फ़रसगांव विकासखंड में स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों का किया निरीक्षण

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: फरसगांव :- विकासखंड के विद्यालय, छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्रों का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरु वार को निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम आलोर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच एवं प्रसव की जानकारी ली। उन्होंने उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे गर्भवती महिलाओं से दूरभाष से नियमित संवाद कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी लेते रहें।

CG NEWS: इसके पश्चात उन्होंने बड़ेडोंगर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और जिनका नहीं बन पाया है उनके लिए शिविर लगाकर आधार कार्ड में त्रुटि सुधार करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बड़ेडोंगर में प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया और डाइनिंग रूम हेतु आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही रीडिंग रूम की व्यवस्था के साथ कंप्यूटर रूम को सुचारू रूप से संचालित करने के भी निर्देश दिए।

CG NEWS: ग्राम कोनगुड में उन्होंने सेजेस विद्यालय परिसर में बने नवीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया और 15 दिन में आवश्यक मरम्मत कार्यं पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।

CG NEWS: इस अवसर पर फरसगांव एसडीएम अश्वन पुसाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एआर मरकाम, तहसीलदार जय कुमार नाग, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश नेताम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here