CG NEWS : उठनी थी डोली, उठी अर्थी…. शादी के दिन दुल्हन ने विवाह स्थल पर दी जान, मचा हड़कंप

0
146
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के पावर हाउस क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 26 वर्षीय पूजा साहनी नामक युवती ने आधुनिक लॉज के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पूजा के परिवार वाले उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कस्बे से उसकी शादी के लिए भिलाई आए थे। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

CG NEWS : परिवार ने लॉज में कुछ कमरे बुक कर रखे थे, जहां शादी की रस्में पूरी की जानी थीं। सभी रिश्तेदार और परिजन खुशियों की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन आज सुबह अचानक उस समय कोहराम मच गया जब पूजा कमरे के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

CG NEWS : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल, पुलिस मृतका के मोबाइल फोन और परिवारजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

CG NEWS : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूजा की मां ने बताया कि “वो रात तक हंस-बोल रही थी, किसी भी तरह का तनाव या परेशानी नजर नहीं आ रही थी।” शादी की तैयारियों के बीच यह घटना किसी को भी असामान्य और हैरान करने वाली लग रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here