fake naga sadhu : नागा साधु के चोले को किया बदनाम, पुलिस ने 30 मिनट में दबोचा अंतर-राज्यीय लुटेरा गिरोह

0
107

fake naga sadhu : उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में साधु के वेश में लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का उज्जैन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना मिलने के मात्र 30 मिनट के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

fake naga sadhu : साधु वेशधारी 7 लुटेरों ने की मारपीट और लूट
फरियादी मंसूर अली पटेल ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि निमनवासा मोड़ पर 4 साधु वेशधारी व्यक्तियों सहित 7 अज्ञात लोगों ने उनकी कार रोकी। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और ₹1,00,000 की दो सोने की अंगूठियां और ₹5,000 नगद लूट लिए। आरोपियों ने फरियादी को “भस्म कर देने” की धमकी दी और एक सिल्वर अर्टीगा कार में बैठकर फरार हो गए।

fake naga sadhu : नाकाबंदी से 30 मिनट में धर दबोचा गया गिरोह
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही जिले भर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। थाना नरवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालखंदा चेकिंग पॉइंट पर उक्त अर्टीगा कार को रोका और दिल्ली-हरियाणा निवासी सात संदिग्धों को धर दबोचा। पुलिस की इस तत्परता की बदौलत यह गिरोह उज्जैन की सीमा पार नहीं कर पाया।

fake naga sadhu :घटिया, देवास और शाजापुर में भी स्वीकार की वारदातें
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे केवल उज्जैन ही नहीं, बल्कि घटिया, देवास और शाजापुर में भी इसी तरह की लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की अंगूठियां और नगदी बरामद कर ली है। इस गिरोह पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है, जिसने नागा साधु के पवित्र वेश का उपयोग कर अपराध को अंजाम देकर इस चोले को बदनाम करने की कोशिश की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here