Singrauli News: नवजीवन विहार कॉलोनी में लाठी-डंडों से युवक पर हमला, 42 सेकंड का विडिओ वायरल

VIKASH KHALKHO

Singrauli News: सिंगरौली। सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र स्थित नवजीवन विहार कॉलोनी में बीते दिन एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस सनसनीखेज वारदात का 42 सेकंड का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Read more : Singrauli News : नोडल अधिकारी ने किया बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण, कड़ाके की ठंड के लिए पुख्ता इंतजाम

Singrauli News: बोलेरो से आए थे चार-पांच हमलावर
जानकारी के अनुसार, चार से पांच अज्ञात युवक बोलेरो वाहन से मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर युवक को सड़क किनारे घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, और उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Singrauli News: वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद विंध्यनगर थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन का नंबर भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा, पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Read more : Voter List Revision में भारी लापरवाही! 7 दिन बाद भी बीएलओ नहीं पहुँचे क्षेत्र में

Singrauli News: पीड़ित पक्ष ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर वारदात के बाद भी पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने बताया है कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और लोगों से ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत देने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस मारपीट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग उठने लगी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *