Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट को लेकर जबलपुर में हिंदू संगठन का प्रदर्शन, ‘इस्लामीक आतंकवाद’ का फूंका पुतला

0
196

Delhi Blast : जबलपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की घटना के विरोध में जबलपुर में हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया है। हिंदू रक्षा दल संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के घमापुर चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

Delhi Blast : ‘इस्लामीक आतंकवाद’ का पुतला दहन
प्रदर्शन के दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इस्लामीक आतंकवाद का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार से सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाने और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Delhi Blast : प्रधानमंत्री से ‘ऑपरेशन 0.2’ की मांग
हिंदू रक्षा दल संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ रहे आतंकी खतरों को देखते हुए प्रधानमंत्री से ‘ऑपरेशन 0.2’ चलाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि देश में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाना आवश्यक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here