Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Dr. Pooja Gangwar : डॉ. पूजा गंगवार का इस्तीफा सोशल मीडिया में...

Dr. Pooja Gangwar : डॉ. पूजा गंगवार का इस्तीफा सोशल मीडिया में वायरल; HOD पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

Dr. Pooja Gangwar : रीवा। संजय गांधी अस्पताल (SGMH) के गायनिक विभाग की चिकित्सक डॉ. पूजा गंगवार द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने भले ही ‘निजी कारणों’ का हवाला दिया हो, लेकिन यह दावा उस वक्त धराशाई हो गया जब उनका रेजिग्नेशन लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल इस्तीफे ने अस्पताल के अंदरूनी माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : Laal Kila alart : विदिशा में हाई अलर्ट : दिल्ली रूट के अहम स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Dr. Pooja Gangwar : एचओडी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
वायरल हुए रेजिग्नेशन लेटर में डॉ. पूजा गंगवार ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. बीनू कुशवाह पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का सीधा आरोप लगाया है।

इस्तीफे में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि विभागाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के सामने सह डॉक्टरों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार से वह आहत हैं।

डॉ. पूजा ने यह भी उल्लेख किया है कि इस तरह के दुर्व्यवहार की शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन प्रबंधन हमेशा एचओडी को बचाने में लगा रहता है, जिससे वह इस्तीफा देने पर मजबूर हुईं।

Read More : Dharmendra’s Family : जब एक साथ दिखीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां प्रकाश-हेमा, दुर्लभ तस्वीर वायरल

अस्पताल प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रबंधन के ‘निजी कारणों’ वाले बयान के उलट, अब जांच की बात सामने आई है।

इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा का कहना है कि डॉक्टर द्वारा विभागाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की जांच डीन द्वारा की जा रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि डीन की जांच के बाद ही पूरे मामले की सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here