Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

Delhi Blast: पुलिस जांच में तेजी, सामने आई संदिग्ध की पहली तस्वीर, जानें अब तक की पूरी जानकारी

Delhi Blast/ नई दिल्ली: बीते सोमवार देर शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने जहां राजधानी में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने जांच में पाया है कि आई-20 कार (HR26CE7674) में केवल एक व्यक्ति, उमर उ नबी, मौजूद था, जिसने कथित तौर पर सुसाइड बम के रूप में विस्फोट किया। उमर का संबंध जम्मू-कश्मीर से है और वह मूल रूप से कोइल, पुलवामा का रहने वाला था।

समझें कार का कनेक्शन
Delhi Blast पुलिस जांच के अनुसार, इस कार को दो बार बेचा गया था। अंतिम बार फरीदाबाद के रहने वाले व्यक्ति से उमर ने 10 दिन पहले कार खरीदी थी। प्रारंभिक जांच में फरीदाबाद और पुलवामा कनेक्शन की पुष्टि हुई है। इस विस्फोट में आसपास खड़ी छह गाड़ियों के परखचे उड़ गए और 20 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

Read More : Bihar Election 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

संदिग्ध की पहचान और पृष्ठभूमि
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, कार चालक की पहचान डॉ. उमर उ नबी, पुत्र नबी भट के रूप में हुई है। उनका जन्म 24 फरवरी 1989 को हुआ था। उमर ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की और जीएमसी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया। बाद में वह दिल्ली चले गए और अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में कार्यरत थे। उमर कथित रूप से डॉ. आदिल का करीबी सहयोगी था। दोनों एन्क्रिप्टेड टेलीग्राम चैनलों पर सक्रिय एक कट्टरपंथी डॉक्टरों के समूह का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

Read More : Laal Kila Blast Update : दिल्ली दहलाने वाली i20 कार का ‘पुलवामा कनेक्शन’? Red Fort ब्लास्ट के बाद चौंकाने वाला खुलासा….

धमाके का असर और सुरक्षा कदम
Delhi Blast राजधानी में हुए धमाके से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती मिली। विस्फोट की चपेट में आने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि, दिल्ली में लाल किला के पास हुए इस धमाके ने राजधानी की सुरक्षा की संवेदनशीलता को उजागर किया है। जांच और सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता से ही आगे होने वाली घटनाओं को रोका जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां धमाके के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने में लगी हैं और शहरवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 40 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories