Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal Murder Case : पहले छुपाई पहचान, फिर हत्या — भोपाल में...

Bhopal Murder Case : पहले छुपाई पहचान, फिर हत्या — भोपाल में मॉडल मर्डर केस से फैली सनसनी

Bhopal Murder Case :  भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मॉडल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है और उसके परिवार वालों ने हत्या का आरोप एक युवक कासिम हुसैन पर लगाया है। मॉडल के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले खुद को हिंदू नाम से परिचित कराया और ‘लव जिहाद’ के माध्यम से उसे अपने जाल में फंसाया।

Bhopal Murder Case : तीन महीने बाद सामने आई सच्चाई, शादी से मना करने पर हत्या
मृतक मॉडल की पहचान खुशबू अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कासिम हुसैन ने खुशबू से दोस्ती करते समय अपना नाम हिंदू बताया था। लेकिन लगभग तीन महीने बाद खुशबू को पता चला कि युवक का नाम कासिम हुसैन है और वह मुसलमान है।

परिजनों का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद जब उन्होंने कासिम हुसैन के साथ शादी करने से मना किया, तो इसी बात पर नाराज होकर युवक ने मॉडल खुशबू अहिरवार को मौत के घाट उतार दिया।

Bhopal Murder Case : शरीर पर कई घाव, हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मॉडल खुशबू अहिरवार के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए हैं, जो हत्या की जघन्यता को दर्शाते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों और तरीके का खुलासा हो पाएगा।

Bhopal Murder Case : मामले को लेकर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
इस घटना के सामने आते ही शहर में तनाव बढ़ गया है। मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके चलते बजरंग दल ने भी विरोध प्रदर्शन किया है। संगठन ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी कासिम हुसैन की तलाश की जा रही है।

Share The News
Previous articleKosmi School Bhoomi Pujan : कोसमी में विधायक टेकाम ने विद्यालय भवन का किया भूमिपूजन
Next articleDantewada News : दंतेवाड़ा पुलिस की कार्रवाई-स्कूली बच्चों को मालवाहक में बैठाना पड़ा महंगा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here