Kosmi School Bhoomi Pujan : कोसमी में विधायक टेकाम ने विद्यालय भवन का किया भूमिपूजन

Kosmi School Bhoomi Pujan : रामकुमार भारद्वाज/कोंडागांव : जिले बड़े राजपुर ब्लॉक के ग्राम कोसमी के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई जब केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा नवीन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह भवन क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

Kosmi School Bhoomi Pujan : ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस विद्यालय भवन की मांग की जा रही थी, जिसे विधायक नीलकंठ टेकाम जी के अथक प्रयासों से अब साकार रूप मिला है. वर्षों से प्रतीक्षित इस विद्यालय भवन के भूमिपूजन से ग्राम कोसमी के लोगों में गहरी प्रसन्नता है। ग्रामीणों ने कहा यह विधायक नीलकंठ टेकाम की जनसेवा, संवेदनशीलता और क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

RAED MORE : CG News : युवा कांग्रेस का उग्र आंदोलन-उस्मान बेग ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

Kosmi School Bhoomi Pujan : इस अवसर पर विधायक टेकाम ने कहा — “शिक्षा ही समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे सशक्त आधारशिला है। ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव में शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे, ताकि विकास केवल शहरों तक सीमित न रहे बल्कि हर गांव में उसका प्रभाव दिखे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories