Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Khairagarh Child Murder Case : 13 साल की बच्ची ने भाई-बहन को...

Khairagarh Child Murder Case : 13 साल की बच्ची ने भाई-बहन को कुएं में धकेला….

Khairagarh Child Murder Case
Khairagarh Child Murder Case

Khairagarh Child Murder Case : खैरागढ़ | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही चचेरे भाई-बहन, 4 साल के करण वर्मा और डेढ़ साल की राधिका वर्मा, को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया। यह क्रूरतापूर्ण घटना दो परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे प्रॉपर्टी विवाद की एक खौफनाक परिणति है।

Khairagarh Child Murder Case : पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना गहरा था कि बच्चों के माता-पिता उन्हें आपस में खेलने भी नहीं देते थे। वारदात उस समय हुई जब तीनों बच्चे घर के पास कुएं के पास खेल रहे थे।

read more : Mohan Cabinet Decisions : लाडली बहनों को 1500 की सौगात, समेत कई अहम फैसले……

पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि 4 साल के करण ने उसे किसी बात पर चिढ़ा दिया था, जिससे वह अत्यधिक गुस्से में थी। इसी गुस्से में उसने पहले करण को कुएं में धकेल दिया। इस घटना को डेढ़ साल की राधिका ने देख लिया और वह रोने लगी। पकड़े जाने के डर से, 13 साल की मासूम ने अपने पास रखे रूमाल से राधिका का मुंह बांधा और उसे भी कुएं में धकेल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

read more : Virendra Tomar Inside Story : ऑपरेशन बिजली कट : मोस्टवांटेड सूदखोर रूबी तोमर ग्वालियर में दबोचा गया; जुलूस में पत्नी का मार डालो ड्रामा, पढ़े इनसाइड स्टोरी…

पुलिस ने 13 साल की बच्ची को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की तैयारी कर रही है, जिसमें इस दर्दनाक घटना के पीछे मासूम की साइकोलॉजी और पारिवारिक तनाव के पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। इस दुखद हादसे ने समूचे खैरागढ़ में मातम और गहरा सदमा फैला दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here