Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Amit Baghel Controversy : अमित बघेल पर पुलिस का शिकंजा, परिचितों के...

Amit Baghel Controversy : अमित बघेल पर पुलिस का शिकंजा, परिचितों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी….

0
157
Amit Baghel Controversy
Amit Baghel Controversy

Amit Baghel Controversy : रायपुर | छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल अपने विवादित बयानों के कारण चौतरफा घिर गए हैं। अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्टदेव झूलेलाल जी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ देश के कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Amit Baghel Controversy : गिरफ्तारी से बचने के लिए अमित बघेल लगातार ठिकाना बदल रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने उनके परिचितों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दी है।

READ MORE : Amit Baghel : अमित बघेल के खिलाफ मुंबई में शिकायत, छत्तीसगढ़ में आक्रोश रैली और गिरफ्तारी की मांग

  • छापेमारी स्थल : पुलिस ने क्रांति सेना के पदाधिकारी शिवेंद्र वर्मा (सड्डू) और अजय यादव (धरमनगर, टिकरापारा) के निवास पर छापा मारा और उनसे पूछताछ की जा रही है।
  • FIR का दायरा : अमित बघेल के खिलाफ सिर्फ रायपुर, दुर्ग और धमतरी ही नहीं, बल्कि इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज के थानों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं।

सिंधी और अग्रवाल समाज का तीखा आक्रोश

अमित बघेल की टिप्पणी, जिसमें उन्होंने अग्रसेन महाराज की मूर्ति तोड़ने और ‘पाकिस्तानी सिंधी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, के बाद दोनों समाज सड़क पर उतर आए हैं:

अग्रवाल समाज : केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने बघेल के बयान को असहनीय बताते हुए कहा कि अग्रवाल समाज ने राज्य के विकास में बड़ा योगदान दिया है (जैसे कृषि विश्वविद्यालय के लिए जमीन, DKS अस्पताल)। उन्होंने बघेल से तुरंत माफी मांगने की मांग की है।

READ MORE : MP News : बुरहानपुर के जसोदी घाट पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस पहुंचीं अस्पताल

सिंधी समाज: विवाद के बाद रायपुर समेत देशभर में प्रदर्शन हुए और झूलेलाल धाम में भीड़ जुटी।

हिंदुस्तानी भाऊ’ ने भी लगाई फटकार

‘बिग बॉस 13’ फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमित बघेल जैसे लोगों के कारण हिंदू धर्म बदनाम होता है और किसी एक की गलती पर पूरे धर्म या समाज को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने सिंधी समाज के राष्ट्र प्रेम और शांतिप्रिय स्वभाव की सराहना की।

मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

मूर्ति विवाद की मूल वजह यानी रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। CSP रामाकांत साहू के अनुसार, आरोपी मनोज सतनामी (सारंगढ़ निवासी) मानसिक रूप से बीमार है और उसने नशे की हालत में यह घटना की थी। मूर्ति को तुरंत दोबारा स्थापित कर दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here