Bacheli News : भांसी थाना प्रभारी ने शाला में चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई यातायात नियमों व नशा मुक्ति की शपथ

Bacheli News : फकरे आलम/ बचेली : दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना प्रभारी प्रहलाद साहू के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भांसी में यातायात जागरूकता, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Bacheli News : कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन और एसडीओपी किरंदुल के मार्गदर्शन में किया गया। थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाते हुए कहा कि लापरवाही से सड़क हादसों में जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने और मोबाइल का उपयोग न करने जैसी जरूरी हिदायतें दीं।

Bacheli News : साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अनजान लिंक या फाइल डाउनलोड न करने, पासवर्ड साझा न करने और फर्जी लॉटरी या कूपन के झांसे में न आने की सलाह दी गई।

 

 

Bacheli News : कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने व नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर निरीक्षक विजय कुमार राठौर, सउनि राकेश भास्कर, स्कूल की प्रभारी प्राचार्य निर्मला तुरखेड़े, व्याख्याता बीना कुमारी, देवप्रसाद ठाकुर सहित समस्त शिक्षक और लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories