Monday, June 8, 2026
38.1 C
Raipur

Gujarat ATS arrested 3 Terrorists : बड़े आतंकी हमले की साजिश को गुजरात ATS ने किया नाकाम, ISIS के 3 टेररिस्ट अरेस्ट

Gujarat ATS arrested 3 Terrorists/अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को आज यानी 9 नवंबर रविवार को एक बड़ी सफलता मिली है। ख़बरों केअनुसार यहां गांधीनगर के अडालज क्षेत्र से तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर संदेह है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन आरोपियों का संबंध पाकिस्तान की खुफिया तंत्र से संचालित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है।

सूचना पर ATS ने दी दबिश और तीनों आरोपी पकड़ाए
सूत्रों के अनुसार, गुजरात ATS को अडालज में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की तैयारी की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में जाल बिछाकर छापेमारी की और तीन संदिग्धों को मौके पर हिरासत में ले लिया।
जांच में पता चला कि ये आरोपी देश के कई राज्यों में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे और इसके लिए आवश्यक हथियारों की तलाश में गुजरात पहुंचे थे।

Read More: Bilaspur Crime News : इंस्टाग्राम वाला ‘लव जिहाद’? MR ने शादी का झांसा फिर गर्भपात, उसके बाद जो हुआ….

दो आरोपी उत्तर प्रदेश से, एक हैदराबाद का
Gujarat ATS arrested 3 Terrorists गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि तीसरा हैदराबाद का निवासी है। तीनों के मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज ATS ने कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी सहायता से उनके नेटवर्क और फंडिंग सोर्स की जांच की जा रही है।

दो अलग-अलग मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका
Gujarat ATS arrested 3 Terrorists ATS अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए तीनों लोग दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हो सकते हैं। इन मॉड्यूल्स का उद्देश्य देश के अलग-अलग शहरों में हमले अंजाम देना और नई भर्ती करने के लिए नेटवर्क फैलाना था।एजेंसियों को आशंका है कि यह मॉड्यूल सीमा पार स्थित पाकिस्तान-आधारित संगठनों से प्रेरित या संचालित हो सकता है।

आज होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस
गुजरात ATS ने दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की घोषणा की है, जिसमें इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके नेटवर्क और अब तक की जांच से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए जा सकते हैं।

Read More : IRCTC New Rule : काम की खबर! कर रहे हैं ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग तो जान लीजिए ये नया फरमान, होगा काम आसान, वर्ना…

तीन महीनों में 12 आतंकी गिरफ्तार—राज्य की सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क

जानकारी दें कि,इससे पहले पिछले दो महीनों में भी गुजरात ATS ने कई आतंकियों को धर दबोचा है।

  • कुछ दिन पहले अल-कायदा से जुड़े 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें एक महिला समा परवीन को बेंगलुरु से पकड़ा गया था।
  • जुलाई में भी ATS ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी गतिविधियाँ देश-रोधी संगठनों से जुड़ी पाई गई थीं।

इन घटनाओं और लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ़ है कि गुजरात की सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय मोड में हैं और बड़े हमले की संभावनाओं को समय रहते रोकने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Latest YouTube Shorts

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kawardha Accident News: तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Kawardha Accident News: कवर्धा। कबीरधाम जिले में सोमवार सुबह...

Jahangir Khan Arrested: देश छोड़कर भागने की कोशिश में था जहांगीर खान, STF ने दबोचा

Jahangir Khan Arrested: कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल...

Related Articles

Popular Categories