Bihar Election 2025 : जब समस्तीपुर के कूड़े में पड़ीं मिलीं VVPAT की हजारों पर्चियां, ARO सस्पेंड, चुनाव आयोग ने दी सफाई

Bihar Election 2025/समस्तीपुरः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव के पास हजारों वीवीपैट (VVPAT) पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई मिलीं, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये वही क्षेत्र है जहां 6 नवंबर को मतदान हुआ था।

Bihar Election 2025 स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़ी इन पर्चियों को देखकर प्रशासन को सूचना दी। मौके पर जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक टीम पहुंची और जांच शुरू की।

चुनाव आयोग ने बताया मॉक पोल की पर्चियां

Bihar Election 2025 मामले ने राजनीतिक रंग लेते हुए बड़ा मोड़ तब लिया जब चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ये पर्चियां मॉक पोल (प्रायोगिक मतदान) के दौरान की हैं। आयोग ने कहा कि इससे मतदान की निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने समस्तीपुर के डीएम को मौके पर जाकर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Read More : Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी में पीएम मोदी की गर्जना, बोले- “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार”

उन्होंने बताया कि संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) की लापरवाही सामने आई है, इसलिए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।

आरजेडी ने उठाए सवाल, आयोग पर साधा निशाना

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मामले पर चुनाव आयोग और सरकार दोनों पर निशाना साधा है। पार्टी ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा— “समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में सड़क पर भारी मात्रा में वीवीपैट पर्चियां मिली हैं। आखिर यह किसके इशारे पर हुआ? क्या लोकतंत्र की डकैती हो रही है?”

Bihar Election 2025  आरजेडी नेताओं ने मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ताकि यह साफ हो सके कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में पर्चियां सार्वजनिक स्थान पर कैसे पहुंचीं।

Read More : Bihar Election 2025: रिकॉर्ड वोटिंग से बदला चुनावी समीकरण! NDA को फिर मिलेगा मौका या महागठबंधन बनाएगी सरकार, समझें 64.66% मतदान का इशारा

प्रशासन ने दी कार्रवाई की जानकारी

जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि यह घटना मतदान से पहले की है और मॉक पोल के बाद हुई लापरवाही के कारण पर्चियों को सही तरीके से नष्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि “चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इस घटना से वास्तविक मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG News: UCC पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज, CM साय और दीपक बैज आमने-सामने

Chhattisgarh UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर...

Related Articles

Popular Categories