Shajapur News : सलसलाई पुलिस ने दिखाई मानवता: इलेक्ट्रिशियन राजगुरु के निधन पर बेटियों की पढ़ाई के लिए की आर्थिक मदद

Sanjay Sahu
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर /किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले के सलसलाई नगर के समाजसेवी इलेक्ट्रीशियन हरिओम राजगुरु का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो जाने पर सलसलाई पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की समाजसेवी स्वर्गीय हरिओम राजगुरु इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते थे और बिजली संबंधित कार्य थाने पर करते रहते थे जब हरिओम राजगुरु के निधन की खबर थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ को लगी तो पुलिस स्टाफ द्वारा सहयोग की भावना से एक सरहनीय कार्य किया जिसमें स्वर्गीय हरिओम राजगुरु की तीन बेटियों को पढ़ाई लिखाई के लिए आर्थिक सहयोग राशि देकर स्वर्गीय हरिओम राजगुरु के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की पुलिस के इस सराहनीय कार्य को लेकर नगर में पुलिस की प्रशंसा हो रही है।

 

Shajapur News : वहीं थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इलेक्ट्रीशियन राजगुरु थाने की लाइट या स्टाफ के पुलिस लाइन की बिजली के लिए जब भी बुलाते थे वह निस्वार्थ भाव से चले आते थे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गुलाना पुलिस चौकी प्रभारी रामदयाल बैरागी सलसलाई थाने के सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार सहायक उप निरीक्षक रमेश चौहान प्रधान आरक्षक बलराम यादव दिनेश नायक कमल मालवीय गोविंद सिंह सिसोदिया रामबहादुर आरक्षक अरविंद जाटव नितेश सेन सुरेश दागी अरुण वर्मा दिनेश भाभर देवीसिंह दागी अजय शर्मा वीरेंद्र सिंह मोहन दागी मनोज दागी मुकेश दागी सुरेश लाल चौहान पुष्पेंद्र उमठ सहित सभी पुलिस कर्मियों ने अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से कामना की.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *