Balod News : दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: बालोद में माइंस बस चालक ने खुद को लगाई आग, मौत

Sanjay Sahu
Balod News

Balod News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक माइंस बस चालक ने अपने ही घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Balod News : जानकारी के अनुसार मृतक मिथलेश साहू, कांकेर जिले के कच्चे माइंस में बस चालक के रूप में काम करता था। वह रोजाना कर्मचारियों को बस से लाने-ले जाने का कार्य करता था। शुक्रवार को किसी कारणवश उसने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। घटना के बाद परिजनों और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *