Chai Wale Baba : ‘चाय वाले बाबा’ के चमत्कार की चर्चा, 439 कन्याओं का विवाह — जानिए ‘चाय वाले बाबा’ की कथा का रहस्य

VIKASH KHALKHO

Chai Wale Baba : राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कसारी (सुकुलदैहान के पास) में इन दिनों आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। देश के लोकप्रिय धर्मगुरु, भागवत कथा वाचक, समाज सुधारक और ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री, जिन्हें उनके भक्त “चाय वाले बाबा” के नाम से जानते हैं, के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। बाबा के कथित चमत्कारी दावों और सरल कथा शैली का लाभ लेने के लिए दूर-दूर से भक्तों का तांता लग रहा है।

Chai Wale Baba
कौशल प्रदेश के सिलयारी धाम से संबंध रखने वाले पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री की सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जाती है। छत्तीसगढ़ के एक निर्धन परिवार में जन्मे शास्त्री जी के आज पूरे भारत में करोड़ों अनुयायी हैं। उन्हें विशेष रूप से उनके सादे जीवन और निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से केवल लाल चाय और पानी पीकर ही जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें ‘चाय वाले बाबा’ की उपाधि मिली।

Read More : CG NEWS : “गुरु नानक देवजी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

Chai Wale Baba
पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री की सबसे बड़ी विशेषता उनके द्वारा चावल और लाल फूल से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान की अनसुलझी जानकारी का उल्लेख करना है। उनके अनुयायियों का दावा है कि उन्होंने एक मुट्ठी चावल और लाल फूल के जरिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी भविष्यवाणी भी सटीक की थी। उनकी इस अनूठी ज्योतिषीय विद्या का लाभ लेने के लिए कथा के बाद भक्तों की लंबी कतार लगती है। उनके भक्त केवल सनातन धर्म से ही नहीं, बल्कि अन्य धर्मों से भी संबंध रखते हैं।

Chai Wale Baba : शास्त्री जी की कथा कहने का अंदाज अत्यंत ही निराला और मधुर है। वे अपनी कथा के माध्यम से भक्तों को हंसते-हंसते भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से जोड़ देते हैं। साथ ही, वे मनुष्य को जीवन में अपने कर्मों को सुधारने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका मुख्य कार्य जनसेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है। वे भारत में जहां भी भागवत कथा का आयोजन करते हैं, उसे पूरी तरह निशुल्क करते हैं, जिससे गरीब से लेकर धनवान व्यक्ति तक उनके ज्ञान का लाभ उठा रहा है।

Read More : Unity March Controversy : जांजगीर-चांपा यूनिटी मार्च विवाद : मंच पर कुर्सी के लिए बहस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें…

चाय वाले बाबा अपनी कथा में आने वाले चढ़ावे को पूरी तरह से लोक कल्याण के कार्यों में समर्पित कर देते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस राशि का उपयोग निर्धन और गरीब कन्याओं की शादी कराने तथा निशक्तजनों की सेवा करने में किया जाता है। अब तक पंडित जी के द्वारा 439 से अधिक निर्धन कन्याओं का विवाह (कन्यादान) कराया जा चुका है, जो उनके समाज सेवा के प्रति गहरे समर्पण को दर्शाता है। उनके इस जनकल्याणकारी कार्य और चमत्कारिक ज्ञान के कारण आज उनकी ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *